HAPUR : सड़क हादसे में गई पत्नी की जान पति के सामने सड़क पर धड़कता रहा पत्नी का दिल।

Sudhanshu Mishra
0

सड़क हादसे में गई पत्नी की जान पति के सामने सड़क पर धड़कता रहा पत्नी का दिल।



उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के भटियाना गांव में करवा चौथ की खरीदारी के लिए जा रही 35 वर्षीय अनुराधा की जिंदगी कुछ ही पल में खत्म हो गई। अनुराधा अपने पति हरिओम के साथ गुलावठी बाजार जा रही थीं, तभी गुलावठी मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भयंकर थी कि अनुराधा गंभीर रूप से घायल हो गईं।



डरावनी बात यह थी कि उनके सीने से दिल बाहर निकलकर सड़क पर गिर गया और कुछ देर तक धड़कता रहा। पति हरिओम इस वीभत्स मंजर को देखकर कराहते रहे। राहगीर और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े, लेकिन दिल सड़क पर धड़कता देख वहां मौजूद सभी के होश उड़ गए। यह दृश्य इतनी भयावह था कि हर किसी की आंखों में आंसू आ गए और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।अनुराधा इस हादसे में मौके पर ही दम तोड़ चुकी थीं। उनके अचानक और भयावह तरीके से जाने की खबर ने परिवार और गांव में कोहराम मचा दिया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top