त्यौहार करवा चौथ के दृष्टिगत थाना छावनी पुलिस द्वारा क्षेत्र में किया गया पैदल मार्च और संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग।
बस्ती। छावनी थाना द्वारा कल दिनांक 09.10.2025 को पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने व शान्ति व्यवस्था बहाल रखने, त्यौहार करवा चौथ को सकुशल संपन्न कराए जाने के क्रम मे थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद की पुलिस टीम द्वारा कस्बा छावनी, कस्बा, अमोढा, कस्बा विक्रमजोत में प्रभावी पैदल मार्च किया गया इस दौरान संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग की गई। साथ ही सभी चौकी हल्का प्रभारी हल्का प्रभारी व बीपीओ को संबंधित क्षेत्र में भ्रमणशील होकर सर्राफा बाजार, जनसेवा केंद्र, ATM आदि वित्तीय संस्थानों पर पहुंच कर कुशलता की जानकारी ली गई। कस्बों व बाजारों में सड़क पर लगे ठेले आदि को सड़क से किनारे लगवा कर अतिक्रमण हटवाया गया , लोगों से अपील किया गया कि त्यौहार को शांति पूर्ण रूप से मनाएं ।
थाना छावनी, बस्ती पुलिस



















