वृद्धा आश्रम में जाकर की सेवा, बांटी खाद्य सामग्री

Sudhanshu Mishra
0

 



बस्ती। 26 जनवरी सिर्फ झंडा फहराने का दिन नहीं बल्कि अपनों को याद करने का भी दिन है। जिस देश ने हमे पहचान दी ,उस देश के बुजुर्गों को सम्मान देना हमारा फर्ज है। सेवा भी आजादी का एक रूप है आज गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अखंड प्रताप सिंह उर्फ राजा  द्वारा बस्ती वृद्धाश्रम में अपनी कुछ सेवाएं दी।  

वृद्धा आश्रम में खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अपने मित्रो के साथ वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उन्हें दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कीं।



कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक खाद्य सामग्री भेंट की। वृद्धजनों का हालचाल जाना और उनके साथ बातचीत की, जिससे एक सकारात्मक माहौल बना। अखंड प्रताप सिंह उर्फ राजा(प्रधान) व सूरज मिश्रा नेता भैया (भाजपा नेता) ने इस अवसर पर कहा कि समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्गों की सेवा करना ही सच्ची मानवता है।



उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता करने में सामूहिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया गया। खाद्य सामग्री वितरण में भाई शुभम सूर्यवंशी , सत्यम त्रिपाठी प्रिंस सिंह, युवराज पाण्डेय, बंटी सिंह,आदित्य सिंह,आमिर शेख ,मनीष सिंह , करण सिंह ,भास्कर भाई, आदर्श सिंह, शिवम पांडे ,विपिन पांडे व अन्य सभी युवा साथी मौजूद रहे!

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top