सिरसहवा गौशाला में सुरक्षा गौसेवा संवर्धन स्वच्छता पोषण अभियान। गौवंशो को अतिरिक्त पोषिणय आहार, अधिकारीगणों ने किया निरीक्षण।
बस्ती। विकास खण्ड परसरामपुर के सिरसहवा गौशाला में शुक्रवार को गौसेवा संवर्धन स्वच्छता पोषण एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह विक्रमजोत सीडीपीओ बलराम सिंह ने गौशाला का निरीक्षण कर ब्ववस्थाओं का लिया जायजा। इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव अजीत सिंह और अन्य विभागीय स्टाफ भी रहे उपस्थित।
यह अनोखा अभियान ``स्वच्छ गौशाला स्वस्थ गौशाला``पहल के तत्वावधान में आयोजित किया गया इसके तहत सप्ताह में में दो दिन शुक्रवार और मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह द्वारा विशेष अभियान चलाया जाता है। आज गौशाला परिसर और पीने के पानी की टंकी की भी स्वच्छता अभियान के तत्वावधान में सफाई किया गया।
गौवंशो को अतिरिक्त पोषिणय आहार के रूप में हरा चारा,चरी, चना, गुड़,चूनी,चोकर व नमक दिया गया। खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह परसरामपुर ने गौशाला की ब्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण और पौष्टिक आहार से ही गौवंश स्वस्थ रहेंगे।
अभियाने दौरान उपस्थित अधिकारियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का आयाम रचा। गौशाला की नियमित ख्याल रखने का निर्देश भी दिया।
विकास खण्ड परसरामपुर के बीडीओ विनोद कुमार सिंह एक अधिकारी ही नहीं बल्कि साधक के साथ कर्तव्यनिष्ठ, कर्तव्यबोध, धर्मनिष्ठ और कर्मयोगी भी हैं और इन्सानियत और मानवधर्म के उपासक भी हैं।बीडीओ विनोद कुमार सिंह की गौसेवा भाव अन्य अधिकारियों के लिए नजीर बनकर उभरें हैं साथ ही गौवंश सेवा करने की नसीहत पेश कर समाज में
सन्देश दे रहें हैं। जिससे जिले के ही नही बल्कि पूरे देश अधिकारियों कों प्रेरणा लेनी चाहिए।



















