Ayodhya : अयोध्या में फिर धमाका: जमींदोज हुआ दो मंजिला मकान, 3 बच्चों समेत 5 की मौत।

Sudhanshu Mishra
0

अयोध्या में फिर धमाका: जमींदोज हुआ दो मंजिला मकान, 3 बच्चों समेत 5 की मौत।





अयोध्या। अयोध्या में जोरदार विस्फोट से दो मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। पूरा मामला पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव का बताया जा रहा है जहां गुरुवार शाम जोरदार विस्फोट से दो मंजिला मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में पिता रामकुमार कसौधन उर्फ पारसनाथ और उसके तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। धमाके की आवाज़ आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और मलबे के टुकड़े सौ मीटर तक बिखर गए।

मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में राहत और बचाव कार्य जारी है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने के दौरान फटा हुआ एलपीजी सिलेंडर बरामद हुआ, हालांकि पुलिस को शक है कि मकान में अवैध पटाखा निर्माण चल रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक पारसनाथ पहले भी इसी कारोबार में शामिल था। साल 2023 में हुए इसी तरह के विस्फोट में उसकी पत्नी और मां की मौत हो चुकी थी। 





ग्रामीणों ने बताया कि धमाके के बाद इलाके में रसोई गैस जैसी गंध फैली थी। प्रशासन ने आसपास के घर खाली करा दिए हैं। मौके पर एनडीआरएफ, दमकल विभाग और भारी पुलिस बल तैनात हैं।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top