BASTI : हरैया तहसील के परशुरामपुर ब्लॉक के हरगांव में अवैध रूप से संचालित “अपर्णा ब्रिक फील्ड” — प्रशासन बना मूकदर्शक।

Sudhanshu Mishra
0

हरैया तहसील के परशुरामपुर ब्लॉक के  हरगांव में अवैध रूप से संचालित “अपर्णा ब्रिक फील्ड” — प्रशासन बना मूकदर्शक।




बस्ती। हरैया तहसील अंतर्गत विकासखंड परशुरामपुर के ग्राम हरगांव में संचालित अपर्णा ब्रिक फील्ड (ईंट भट्ठा) बिना वैध अनुमति और प्रदूषण नियंत्रण की स्वीकृति के अवैध रूप से संचालन किए जाने का मामला सामने आया है।


सूत्रों ने बताया कि यह ईंट भट्ठा पिछले कई वर्षों से प्रशासनिक अनुमति के बिना ही चालू है। न तो इसके पास प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी है, न ही राजस्व विभाग से नवीनीकृत लाइसेंस। बावजूद इसके, संचालक खुलेआम संचालन कर रहे हैं।


⭐ प्रदूषण नियंत्रण मानकों की अनदेखी---


ग्रामीणों के अनुसार भट्ठे से उठने वाला घना धुआँ आस-पास के खेतों और फसलों को नुकसान पहुँचा रहा है। वहीं आस-पास के मकानों में रहने वाले लोगों को धूल और धुएं से श्वसन संबंधी परेशानी हो रही है। क्षेत्र में कोई ग्रीन बेल्ट या पर्यावरणीय सुरक्षा परिधि भी नहीं बनाई गई है, जो कि पर्यावरण विभाग के मानकों के विपरीत है।


⭐ प्रशासन की लापरवाही पर सवाल---


 लोगों ने आरोप लगाया है  ना  राजस्व विभाग और न ही प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई की है। क्षेत्रीय अधिकारियों की चुप्पी से यह संदेह और गहराता जा रहा है कि कहीं प्रशासनिक संरक्षण में यह अवैध कारोबार तो नहीं चल रहा।


⭐ राजस्व और रॉयल्टी का नुकसान---


सूत्रों के मुताबिक, इस अवैध संचालन से शासन को रॉयल्टी और करों का भारी नुकसान हो रहा है। नियमानुसार प्रत्येक ईंट भट्ठे को खनन विभाग में रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क जमा करना अनिवार्य होता है, परंतु “अपर्णा ब्रिक फील्ड” द्वारा यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। अब देखना है की भट्ठे की जांच कर इसे सील किया जाएगा या संबंधित विभागीय अधिकारी। अब तक लापरवाही बरती रहेंगी

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top