BASTI : पीसीएस परीक्षा को लेकर बस्ती पुलिस अलर्ट। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और होटलों में की सघन चेकिंग।

Sudhanshu Mishra
0


पीसीएस परीक्षा को लेकर बस्ती पुलिस अलर्ट। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और होटलों में की सघन चेकिंग।


बस्ती। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बस्ती पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, महाराजा होटल, शिवम् गेस्ट हाउस सहित आसपास के कई प्रमुख होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।सीओ सदर ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनकी सख्त निगरानी और तत्परता से शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई।


कानून-व्यवस्था में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाने वाले सत्येंद्र भूषण तिवारी ने एक बार फिर यह साबित किया है कि बस्ती पुलिस की फुर्ती और अनुशासन उनकी मजबूत अगुवाई का नतीजा है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top