जाली नोट गिरोह का भंडाफोड़, गैंगस्टर एक्ट में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sudhanshu Mishra
0

 



बस्ती।
थाना छावनी पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में भारतीय जाली करेंसी नोटों के मुद्रण, परिवहन और परिचालन में शामिल तीन वांछित अभियुक्तों को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, थाना छावनी में दर्ज मुकदमें से जुड़े आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में 15 मई को दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जंगबहादुर पटेल निवासी करनपुर थाना धनघटा संतकबीरनगर, शिव कुमार कन्नौजिया निवासी गगरागाड़ थाना धनघटा तथा राजकुमार गुप्ता निवासी महुली बाजार थाना महुली संतकबीरनगर शामिल हैं। पुलिस ने जंगबहादुर और शिव कुमार को जेएमवी हॉस्पिटल के पास तथा राजकुमार गुप्ता को महादेवा गांव के निकट सड़क किनारे से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। कार्रवाई में थाना छावनी पुलिस व स्वाट टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top