छावनी पुलिस टीम द्वारा एक बच्चे के तंदुर में झुलसने के प्रकऱण में दो वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Sudhanshu Mishra
0

 




जनपद बस्ती के थाना छावनी में ग्राम मलौली गोसाई के वादी देवी प्रसाद निषाद द्वारा एक एप्लीकेशन दी गई थी जिसमें उनके 11 वर्षीय बच्चे अमर निषाद की शादी कार्यक्रम में तंदूर में झुलस गया है। जिस पर तत्काल प्रभाव से पुलिस द्वारा तंदूर संचालकों के खिलाफ मु0अ0सं0 74/2026 धारा 109(1) BNS पंजीकृत किया गया था। पुलिस टीम एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा मौका मुआयना किया गया, पुलिस द्वारा तत्काल प्रभाव से इसमें तंदूर संचालकों क्रमशः लालजी निषाद और रमेश निषाद को कल दिनांक 17/04/2026 को जमौलिया कट के पास से गिरफ्तार किया गया। परिजनो द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं, विवेचना के क्रम में घटना की सत्यता व वास्तविकता की जांच की जा रही है जो भी साक्ष्य प्राप्त होते है उसके आधार पर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। 


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण  :–

01. लाल जी निषाद पुत्र राजाराम सा0 निवासी ग्राम मलौली गौसाई थाना छावनी जनपद बस्ती उम्र करीब 35 वर्ष।

02. रमेश निषाद पुत्र मखनू निषाद उम्र करीब 27 वर्ष सा0 मलौली गोसाई थाना छावनी जनपद बस्ती।


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण :–


1. थानाध्यक्ष छावनी चन्दन कुमार जनपद बस्ती।

2. उ०नि० रामकुमार पासवान मय हमराह का० चन्द्रकेश प्रजापति थाना छावनी जनपद बस्ती।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top