बस्ती। बस्ती पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह, के आदेश के क्रम में श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन तथा स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी हर्रैया के कुशल पर्यवेक्षण और तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया जनपद बस्ती के कुशल नेतृत्व में मुखविरी सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय और मुख्य आरक्षी अजय राणा द्वारा अभियुक्त सुधीर कुमार दुबे (उम्र लगभग 19 वर्ष) पुत्र स्व. शैलेश दुबे निवासी ग्राम अमारी बाजार थाना हर्रैया जनपद बस्ती को आज रात 00.30 AM पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशादेही पर उसके कब्जे से 38 पाउच देशी शराब बरामद हुआ, जिसके बारे में वह कोई माकूल जवाब नहीं दे सका। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना हर्रैया में अप. संख्या: 98/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम का पंजीकरण करते हुए नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

