नशा कारोबारियों पर लग रहा लगाम

Sudhanshu Mishra
0




बस्ती। कल आबकारी आयुक्त  के आदेशानुसार चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में संयुक्त आबकारी आयुक्त गोरखपुर जोन , गोरखपुर, उप आबकारी आयुक्त बस्ती प्रभार, बस्ती तथा जिला अधिकारी बस्ती के निर्देशानुसार आबकारी टीम बस्ती द्वारा थाना छावनी के मांझा क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे  और थाना ,सोनहा, रूधौली के अंतर्गत संदिग्ध ग्रामों/स्थलों पर दबिश दी गई । दबिश के दौरान कुल 157 लीटर अवैध शराब बरामदगी करते हुए  तथा लगभग 3000 किलोग्राम लहन नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 04 अभियोग  पंजीकृत किये गये । साथ ही  एक व्यक्ति को उसके घर से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किए गया। साथ ही तीन भट्ठियों को भी नष्ट किया गया।




Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top