बस्ती। थाना छावनी पुलिस ,स्वाट/ सर्विलांस/एसओजी टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक व्यक्ति की हत्या कर शव को नहर मे फेकने वाले को गिरफ्तार कर मृतक की मोटर साईकिल व आलाकत्ल बरामद कर घटना का सफल अनावरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष छावनी चन्दन के नेतृत्व में छावनी पुलिस टीम व स्वात टीम व सर्विलांस टीम व एसओजी के द्वारा थाना छावनी पर पंजीकृत मु०अ०सं० 72/2026 धारा 103(1),238 BNS थाना छावनी जनपद बस्ती से संबंधित कुल 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
वांछित अभियुक्त का विवरण :–
संदीप वर्मा पुत्र स्व० रामसुख वर्मा निवासी ग्राम अकला डड़वापुर थाना छावनी जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष* संबंधित मु०अ०सं० 72/2026 धारा 103(1),238 BNS थाना छावनी जनपद बस्ती
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण :–
थानाध्यक्ष चन्दन मय हमराह व उ०नि० सतेंद्र यादव , उ०नि९ श्री सभाजित मिश्रा, उ०नि० शोभा यादव, का० करमजीत यादव, का० चन्द्रकेश प्रजापति, का० अजय कुमार, का० अभिषेक सिंह, का० सिल्लू जायसवाल मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त की पतारसी सुरागरसी में रवाना होकर रामजानकी तिराहा में मामूर था कि जरिये मुखबिर खास ने सूचना दिया कि साहब आपके मुकदमे से संबंधित अभियुक्त जमौलिया कट NH 28 बस्ती अयोध्या मार्ग पर कहीं जाने के लिये खड़ा होकर किसी साधन का इन्तजार कर रहा है। अगर आप जल्दी करें तो वह पकड़े जा सकते हैं। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके मय मुखबिर साथ लेकर जमौलिया कट के पहले पहुँचा तो मुखबिर ने इशारा करके बताते हुए कि वही अभियुक्त है इतना कह करके आगे बढ़ गया। हम पुलिस वाले कट के पास खड़े व्यक्तियों के पास ज्यों ही पहुँचे कि उक्त व्यक्ति हम पुलिस वालों को देखकर हड़बड़ाकर भागने का प्रयास किये। जिन्हें हम पुलिस वाले हिकमत अमली से नियमानुसार उस व्यक्ति को हिरासत पुलिस में समय करीब 04: 25 बजे लिया गया तथा उन व्यक्तियों का नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम (1). संदीप वर्मा पुत्र स्व0 रामसुख वर्मा निवासी ग्राम अकला डड़वापुर थाना छावनी जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष बताया। तस्दीक होने पर कि उपरोक्त व्यक्ति ही मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त है, को कारण गिरफ्तारी बताते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
अपराध का संक्षिप्त विवरण :–
अभियुक्त द्वारा वताया गया कि मैं दिनांक 12/04/2026 को विनय वर्मा पुत्र स्व० रामफेर वर्मा, जो मेरे ही गाँव के रहने वाले थे, जिनसे मेरी बाता कही मेरे मामा रमेश पुत्र ओपेन रमानी निवासी ग्राम अकला डड़वापुर थाना छावनी जनपद बस्ती की लड़की प्रियांशी से उन्होंने मुझसे कहा कि उससे मैं प्रेम सम्बन्ध बनाना चाहता हूँ। तुम मेरे रास्ते से हट जाओ तो मैने उनसे कहा कि आप यह कार्य न करें, नहीं तो अच्छा नहीं होगा। हम दोनों लोगों में काफी कहा सुनी हुई। उसके उपरान्त विनय वर्मा ने मुझसे कहा कि तुम कुछ खर्च करके बियर और नमकीन मंगाओ तो मैने 700/- रूपया विनय वर्मा को दिया। वह बियर और नमकीन लाने गये तो मैं अपने बड़े मामा के घर जाकर के वहाँ से कुल्हाड़ी उठा ले आया, जिसका बेंट को निकाल करके मैनें उसे वगल के मुर्गी फार्म के पास टंकी के पीछे छिपा दिया। कुछ ही समय में विनय वर्मा बियर और नमकीन अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल से ले आये और हमको बुलाये कि मेरे गेहूँ के खेत के पास आओ। उन्होंने आवाज दिया तब मैं वगल के मुर्गी फार्म के पास टंकी के पीछे छिपाये हुए कुल्हाड़ी को मैं अपनी पैन्ट में पीछे की तरफ खोंस लिया और मैं भी विनय वर्मा के गेहूँ के खेत के पास नहर पटरी पर पहुँचा, जहाँ पर विनय वर्मा नें अपनी मोटरसाइकिल प्लेटिना को डबल स्टैण्ड पर खड़ा करके बैठे हुए थे, जब मैं वहाँ पहुँचा तो उन्होंने मुझे भी एक बियर की बोतल व नमकीन दिया, जिसे हम दोनों लोगों ने एक एक बियर और नमकीन खाना पीना शुरू किया । फिर मैंने विनय वर्मा से कहा कि तुम प्रियांशी का पीछा करना छोड़ दो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इस पर विनय वर्मा काफी नाराज और उत्तेजित हुए तो मैंने अपने पीठ के पीछे पैंट में खोसी हुई कुल्हाड़ी को निकाला। विनय वर्मा अपनी प्लेटिना मोटरसाइकिल पर बैठकर पी रहे थे कि उनके पीछे की तरफ जाकर मैंने कुल्हाड़ी के फल को पकड़कर उनके कनपट्टी पर मारा, जिससे विनय वर्मा नहर की पटरी पर गिर पड़े और बेहोश थे कि मैंने उनको नहर में ढकेला तो नहर में नीचे चले गये तो मैंने देखा कि वह पूर्ण रूप से अभी मरे नहीं है तो मैने कुल्हाड़ी के फल और मूठे दोनों तरफ से उनके चेहरे और गले पर प्रहार किया। उसके बाद मैं उनके मोटरसाइकिल को लेकर 10 नम्बर ठोकर सरयू नदी के किनारे चला गया। कुछ आदमी वहाँ दिखायी दिये तो वहाँ से और आगे बढकर सिटकहा पांड़े के सामने सरयू नदी में मोटरसाइकिल को डाल दिया। उसके बाद वहाँ से मैं पैदल फिर वगल के मुर्गी फार्म पर आया तथा वहाँ से एक प्लास्टिक की बोरी लिया, जिसे नहर में विनय वर्मा के शरीर को आधे भाग को उसी में डालकर छिपा दिया तथा जिस कुल्हाड़ी से मैंने मारा था उस कुल्हाड़ी को एक प्लास्टिक की पालीथीन में रखकर मैं वगल की बन्द मुर्गी फार्म में भूंसी में ले जाकर छिपा दिया और मैं अपने घर पर चला गया। घर पर सोया। कि सवेरे हल्ला हुआ कि विनय वर्मा की लाश नहर में मिली है। पुलिस वाले आने लगे तो मैं काफी भयभीत हो गया और वहाँ से मांझा क्षेत्र सरयू नदी के किनारे झाडियों में जाकर छिप कर रहने लगा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण :–
SO श्री चन्दन कुमार थानाध्यक्ष छावनी
व०उ०नि० श्री सत्येन्द्र यादव थाना छावनी
उ०नि० श्री सभाजित मिश्रा थाना छावनी
उ०नि० शोभा यादव थाना छावनी
नि० श्री विकाश यादव एसओजी प्रभारी
उ०नि० श्री शेषनाथ यादव प्रभारी स्वाट टीम
हे०का० इरशाद एसओजी
हे०का० अभय एसओजी
का० चन्दन एसओजी
का० विजय एसओजी
हे०का० रमेश स्वाट टीम
हे०का० पवन स्वाट टीम
हे०का० मृत्युन्जय स्वाट टीम
का० अभिलाष प्रताप सिंह स्वाट टीम
का० किशन स्वाट टीम
का० शुभेन्दु स्वाट टीम
हे०का० देवेश सर्विलांस
का० संतोष यादव सर्विलांस

