भदावल मे हुई चोरी की घटना का थाना हरैया व ऐन्टी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे खुलासा दो शातिर चोर गिरफ्तार 1.57 लाख रुपये बरामद

Sudhanshu Mishra
0



बस्ती। हर्रैया थानें के  पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 1,57,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं जबकि शेष आभूषणों की बरामदगी के प्रयास जारी हैं पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के दिए गए निर्देश क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत के दिशा निर्देश पर  और हरैया क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यावरण में और हरैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह और एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक  रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 21.04.2026 की तड़के सुबह करीब 4:00  बजे भदावल कला क्षेत्र से अभियुक्त अंकित सिंह और अमित शर्मा को गिरफ्तार किया दोनों अभियुक्त भदावल कला गांव के निवासी हैं पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने 16 अप्रैल 2026 को ग्राम भदावल कला निवासी योगेश कुमार सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया घटना के समय पीड़ित अपने नए घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार सहित बस्ती शहर गए हुए थे जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने उनके बंद घर को निशाना बनाया और नगदी सहित आभूषण चोरी कर लिए इस संबंध में थाना हर्रैया में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी जांच के दौरान दोनों अभियुक्तों के नाम सामने आए जिसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने 17 मार्च 2026 को हर्रैया कस्बे में एक अन्य बंद मकान में चोरी की घटना को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है फिल हाल बरामद नगदी को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है। 


 गिरफ्तार अभियुक्त :–

1- अंकित सिंह पुत्र रामाज्ञा सिंह 

2- अमित शर्मा 

निवासीगण भदावल कला थाना हरैया जनपद बस्ती 


 गिरफ्तार करने वाली टीम :–


1- तहसीलदार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना हरैया जनपद बस्ती

2- उपनिरीक्षक रितेश सिंह प्रभारी एंटी थेफ्ट बस्ती

3- उ०नि० अजय कुमार मिश्र 

4. का० दीप राज यादव,‌का० राजेश मौर्य, का० शिव यादव, का० आनंद सिंह थाना हरैया व का० दीपक राय और का० अरुण यादव एंटी थेफ्ट टीम 


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top