बस्ती। बस्ती पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में श्यामकांत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन तथा स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी हर्रैया के कुशल पर्यवेक्षण और तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया जनपद बस्ती के कुशल नेतृत्व में मुखविरी सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक रुदल बहादुर सिंह द्वारा हमराह पुलिस बल के साथ हिस्ट्रीशीटर राज पांडे उर्फ राज बहादुर पांडेय (उम्र लगभग 38 वर्ष) पुत्र स्व. हनुमान प्रसाद पांडेय निवासी हरिरहिया (सिपाही टोला) थाना हर्रैया जनपद बस्ती (HS No.42A) को NH 27 से बेलाड़े शुक्ल की तरफ जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया के पास आज दिनांक 17/04/2026 को समय लगभग 01:30 AM पर गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक और नशीला टैबलेट अल्प्राजोलम 170 टेबलेट बरामद हुआ।
इस बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में विधिपूर्वक आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध अप.संख्या: 100/2026 धारा 8/21 NDPS ACT थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया। यह अभियुक्त थाना स्थानीय का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है। इसका लंबा आपराधिक इतिहास है। इसके विरुद्ध लगभग दो दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं। इसकी वर्तमान गतिविधियां भी आपराधिक बनी हुई हैं। आरोपी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया। अभियोग की विवेचना प्रचलित है।
अभियुक्त का नाम :–
राज पांडे उर्फ राज बहादुर पांडेय (उम्र लगभग 38 वर्ष) पुत्र स्व. हनुमान प्रसाद पांडेय निवासी हरिरहिया (सिपाही टोला) थाना हर्रैया जनपद बस्ती (HS No.42A)
बरामदगी :–
प्रतिबंधित व मादक पदार्थ 170 tablets Alprajolam
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :–
1. मु0अ0सं0 279/2005 धारा 307/41/411 IPC हर्रैया बस्ती
2. मु0अ0सं0 315/2005 धारा 379/411 IPC हर्रैया बस्ती
3. मु0अ0सं0 360/2005 धारा 41/411 IPC व 3/25 आर्म्स एक्ट हर्रैया बस्ती
4. मु0अ0सं0 028/2007 धारा 143/268/283/341/427 IPC हर्रैया बस्ती
5. मु0अ0सं0 033/2007 धारा 143/436/511 IPC हर्रैया बस्ती
6. मु0अ0सं0 199/2007 धारा ¾ उ0प्र0 गुंडा गर्दी नियंत्रण अधि0 हर्रैया बस्ती
7. मु0अ0सं0 02/2008 धारा ¾ उ0प्र0 गुंडा गर्दी नियंत्रण अधि0 हर्रैया बस्ती
8. मु0अ0सं0 043/2008 धारा 110जी सीआरपीसी हर्रैया बस्ती
9. मु0अ0सं0 864/2008 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट हर्रैया बस्ती
10. मु0अ0सं0 022/2009 धारा 110जी सीआरपीसी हर्रैया बस्ती
11. मु0अ0सं0 072/2009 धारा ¾ उ0प्र0 गुंडा गर्दी नियंत्रण अधि0 हर्रैया बस्ती
12. मु0अ0सं0 1310/2009 धारा 60 आबकारी अधि0 हर्रैया बस्ती
13. मु0अ0सं0 1311/2009 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट हर्रैया बस्ती
14. मु0अ0सं0 1727/2009 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट हर्रैया बस्ती
15. मु0अ0सं0 029/2010 धारा 110जी सीआरपीसी हर्रैया बस्ती
16. मु0अ0सं0 014/2012 धारा 110जी सीआरपीसी हर्रैया बस्ती
17. मु0अ0सं0 407/2012 धारा 110जी सीआरपीसी हर्रैया बस्ती
18. मु0अ0सं0 251/2020 धारा 379/411 IPC हर्रैया बस्ती
19. मु0अ0सं0 252/2020 धारा 406/411 IPC हर्रैया बस्ती
20. मु0अ0सं0 253/2020 धारा 25 आर्म्स एक्ट हर्रैया बस्ती
21. मु0अ0सं0 254/2020 धारा 379/411/413/419/420/467/468/471 IPC हर्रैया बस्ती
22. मु0अ0सं0 274/2020 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट हर्रैया बस्ती।
23. मु.अ.सं. 100/2026 धारा 8/21 NDPS ACT थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
पुलिस टीम :–
1. तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया बस्ती।
2. उ.नि. श्री रुदल बहादुर सिंह, थाना हर्रैया बस्ती।3. का. शिव यादव थाना हर्रैया बस्ती।
4. का. धर्मेंद्र यादव थाना हर्रैया बस्ती।
5. का.बृजेश मौर्य थाना हर्रैया बस्ती।

