संपत्ति के लालच में ईट से सिर कूंचकर भतीजे को मार डाला

Sudhanshu Mishra
0

 




हर्रैया (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र मे दो दिन पहले खम्हरिया सुजात गांव में भतीजे को ईंट से कूच कर हत्या करने के मामले में गांव के लोग हतप्रभ है। लोगों की मानें तो किसी तरह जीविकोपार्जन कर रहे परिजनों के लिए यह घटना झकझोर देने वाली है। आरोपी चाचा को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। गांव निवासी रामेश्वर पांडेय (78) हरिद्वार में रहकर तंत्र-मंत्र से जुड़े हैं। उनके चार बेटों मनोज, अशोक, योगेश व राजेश हैं। अशोक पांडेय और उनकी पत्नी की करीब 10 साले पहले मौत हो गई है। अशोक की दो बेटियां व एक बेटा सत्यम पांडेय है। एक बेटी की शादी नेपाल में हुई है, जबकि एक की शादी पड़ोस के महादेवरी गांव में हुई थी। पारिवारिक विवाद में वह ससुराल महादेवरी छोड़कर कर दादा रामेश्वर और बड़े पिता मनोज के साथ हरिद्वार रहने चली गई। सत्यम गांव में ही छोटे चाचा राजेश उर्फ राजू के साथ रहता था। मझले चाचा हत्यारोपी योगेश उर्फ सोनू भी गांव में रहता है। बताया जा रहा है कि उसकी सोहबत शुरू से ठीक नहीं थी। वह नशे का आदी है। लोगों की मानें तो वह गांव के ही भटपुरवा की अनुसूचित जाति की एक महिला को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। इसके बाद से वह काफी दिनों तक गांव नहीं आया था। बाद में तीन बेटियों के साथ गांव के पुराने मकान में रह रहा था। लोगों की मानें तो उसके साथ भागकर गई महिला की मौत होने के बाद गांव लौटने की बात बताता था।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top