बस्ती। थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार जनपद बस्ती द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन के तत्वावधान में परिलक्षित करने के लिए निरन्तर क्षेत्रों में आयोजन कर लोग-बाग को जागरूक कर रहें जिसका क्षेत्र में आमजन में चर्चा एवं लोग सरहना कर रहें हैं।
पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 22/03/2026 को क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह एवं थानाध्यक्ष
छावनी चन्दन कुमार के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव महिला कांस्टेबल शालिनी वर्मा व कांस्टेबल चंद्र प्रकाश मिश्रा व कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार यादव
द्वारा थाना छावनी क्षेत्र के ग्राम बनकटवा थाना छावनी में मिशन शक्ति फेज -5 के तहत महिलाओं /बालिकाओं की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण संबंधित बातों के बारे बताते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे -
1090 - वीमेन पावर लाइन
1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
181 महिला हेल्पलाइन
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
102 स्वास्थ्य सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
साइबर हेल्पलाइन नंबर - 1930
थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403109
के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न रूप के अपराधों के विरुद्ध भी आवाज उठाने हेतु अपील की गई।

