चोरी करने वाले युवक को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Sudhanshu Mishra
0

 



 बस्ती। डॉ. यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में श्यामकांत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन तथा स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी हर्रैया के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगायें जाने हेतु तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के कुशल नेतृत्व में अपराध संख्या: 67/2026 धारा 305(a) 317(2) BNS थाना हर्रैया जनपद बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्त कासिम पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम जीवधरपुर राय थाना हर्रैया जनपद बस्ती को मुखबिरी सूचना के आधार पर ग्राम शेरवाडीह से आज दिनांक 21.03.2026 को पूर्वान्ह समय लगभग 11:30 बजे उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव हे.का. अजय राणा व का. रोशन शुक्ला की संयुक्त टीम द्वारा उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह कहीं जाने की फिराक में था।

              उल्लेखनीय है कि अखिलेश कुमार वर्मा पुत्र रामनयन वर्मा निवासी ग्राम जीवधरपुर राय थाना हर्रैया जनपद बस्ती ग्राम शेरवाडीह में मेडिकल स्टोर की दुकान किए हैं। अभियुक्त उनके दुकान पर आता जाता था। अभियुक्त द्वारा दुकान में ही लगा प्रिंटर मशीन और इनवर्टर चोरी कर लिया गया था, जिसकी बरामदगी अभियुक्त की निशांदेही पर हुई है। वादी मुकदमा ने अपने सामान की पहचान कर लिया है। इस संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय जनपद बस्ती रवाना किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top