संवाददाता – अशोक मिश्र
बस्ती। बस्ती जिले के वांछित अन्तर्जनपदीय चोर को मुखबीर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ० यशवीर सिंह के निर्देश में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह के कुशल निगरानी में एण्टी थेफ्ट प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश सिंह मैं हमराह टीम कांस्टेबल अरुण यादव, कांस्टेबल दीपक राय, कांस्टेबल सौरभ मिश्रा व उपनिरीक्षक आनंद कुमार सिंह हमराह हेड कांस्टेबल राज नरायन थाना नगर जनपद बस्ती द्वारा मुखबीर की सटीक सूचना पर फुटहिया ओवर ब्रिज से बड़ेवन की ओर जाने वाले रोड पर शहीद स्मारक के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक नफर अभियुक्त को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ आज दिन मंगलवार समय सुबह 07:30 बजे एक संग्दिध्द व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया पहले से आपरेशन अपराधी के तहत की गई नाका बंदी में सम्मिलित पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया किंतु शातिर अपराधी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की तब संयुक्त टीम द्वारा दौड़कर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार किए जाने के बाद शातिर अपराधी अपना नाम अनूप कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र राघव प्रसाद गिरी निवासी गोटवा बाजार थाना नगर जनपद बस्ती बताया गोटवा बाजार से चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद की गई पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा एक और चुराई गई मोटरसाइकिल को ग्राम लोहरौली की खेत में छिपाने की बात को बताया जिसको अभियुक्त के निशान देही पर ग्राम लोहरौली पहुंचकर कृपा शंकर के खेत से मोटरसाइकिल बरामद किया गया उक्त दोनों मोटरसाइकिलों के साथ एक आदत पेचकस भी बरामद किया गया मोटरसाइकिल के संबंध में क्रमश थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती मुकदमा अपराध संख्या 56/2026 धारा 303(2) BNS का अभियोग व थाना गीडा जनपद गोरखपुर में मु० अ० स० 689/2025 धारा 303(2) BNS का अभियोग पंजीकृत है अभियुक्त के विरुद्ध वैदिक कार्यवाही करने के बाद न्यायालय भेजा गया। उक्त अन्तर्जनपदीय चोर की गिरफ्तारी को लेकर एण्टी थेफ्ट टीम प्रभारी बस्ती उपनिरीक्षक रितेश सिंह की कार्यवाही से अपराधियों में हड़कप मचा हुआ है साथ ही उक्त अभियुक्त के गिरफ्तार होने से आम जनता राहत की सांस ले रही है।

