बस्ती। थाना गौर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 43/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अमीरुल्लाह उर्फ कुन्ना (20) पुत्र नसीबुल्लाह निवासी ग्राम द्वारिकाचक थाना सोनहा को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को शिवा घाट पुल के पहले स्थित मजार के पास से हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय बस्ती भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजलाल दत्त, हेड कांस्टेबल शिव प्रसाद गौड़ तथा महिला कांस्टेबल पूजा वर्मा शामिल रहीं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

