परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा परशुरामपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Sudhanshu Mishra
0


बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यसवीर सिंह द्वारा वासंतिक नवरात्र के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत कल दिनांक 21/03/2026  को अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के कुशल निर्देशन में , क्षेत्राधिकारी सर्किल हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय की उपस्थिति में का० धन्नू यादव, का० राहुल यादव, म०का० माला देवी , म०का० प्रतीक्षा दुबे द्वारा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती में मिशन शक्ति अभियान के तहत कीर्ति कंप्यूटर इंस्टिट्यूट कस्बा परशुरामपुर में बालिकाओं  से मिलकर स्किल डेवलपमेंट व सशक्तिकरण संबंधित बातों के बारे बताते हुए कार्यक्रम के अंतर्गत 3 नए कानूनसाइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे -

1090 - वीमेन पावर लाइन

1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

1098 चाइल्ड हेल्पलाइन

181 महिला हेल्पलाइन

112 पुलिस आपातकालीन सेवा

102 स्वास्थ्य सेवा

108 एंबुलेंस सेवा

साइबर हेल्पलाइन नंबर - 1930

थाने का सी०यू०जी० नंबर 9454403120

के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई । प्रदत्त सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और उनकी उपयोगिता पर जोर दिया गया ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सके। महिला सशक्तिकरण से संबंधित मिशन शक्ति पंपलेट भी वितरण किया गया । बालिकाओं  को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। बाद कार्यक्रम के स्किल डेवलपमेंट से संबंधित सर्टिफिकेट व प्रथम द्वितीय, तृतीय ,चतुर्थ ,पंचम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को थानाध्यक्ष महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top