सरयू नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मृत्यु

Sudhanshu Mishra
0


संवाददाता – प्रदीप शुक्ला

बस्ती। सरयू नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मृत्यु हो गई। युवक की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के चढ़ौआ गांव निवासी अभिषेक पुत्र पंचम के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद पहुँचे स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है। घटना मंगलवार दिन में करीब 10 बजे की है जब अभिषेक कलवारी टांडा पुल के पास सरयू नदी नहाने के लिए गए थे। अचानक नहाते समय गहरे पानी मे चले गए। आसपास के लोग व स्थानीय गोताखोरों की मदद से अभिषेक को बाहर निकाला गया और निजी वाहन से कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन पहुंचे जिनका रो रोकर बुरा हाल है। कलवारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।‌ बताया जा रहा है कि अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था, जबकि उसकी तीन छोटी बहनें हैं। वह दिल्ली से अपनी बुआ के घर शादी में शामिल होने के लिए करीब पांच दिन पहले ही गांव आया था। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top