वांछित अभियुक्त को थाना हर्रैया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sudhanshu Mishra
0


 

 बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण और  तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना हर्रैया के कुशल नेतृत्व में मु.अप.संख्या: 230/2025 धारा 419 420 467 468 471 120B IPC थाना हरैया जनपद बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्त अनिल कुमार वर्मा उर्फ पिंटू पुत्र जय राम वर्मा निवासी रतास उर्फ कप्तानगंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती (उम्र करीब 38 वर्ष) को उ0नि0 सूर्य प्रकाश पांडेय, उ0नि0 अशोक कुमार व हे.का.अजय कुमार थाना हर्रैया जनपद बस्ती द्वारा मुखबिरी सूचना के आधार पर आज दिनांक 27.02.2026 को सुबह करीब 8.15 बजे संसारीपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। यह अभियुक्त काफी दिनों से वांछित चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपनी उपस्थिति छिपा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त  के विरुद्ध नियमानुसार विधिपूर्वक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय रवाना किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top