बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर दिनांक 22.02.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 46/2026 धारा- 137(2),87,142 BNS से सम्बंधित अभियुक्त को पकड़ने में सफलता मिली। जरिए मुखबिर खास दिनांक - 27.02.2026 को समय सुबह करीब 10.00 बजे बेदीपुर से संबंधित अभियुक्त राजू वर्मा पुत्र रामदयाल वर्मा ग्राम मालकिया थाना हरैया जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर, अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. उ० नि० झारखंडेय पाण्डेय
2. का० सतीश सिंह
थाना परसरामपुर - जनपद बस्ती



















