संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला, इलाके में सनसनी

Sudhanshu Mishra
0


बस्ती। जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बसेवा गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब तालाब किनारे एक पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हरैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अवधेश पुत्र प्रहलाद केवट, निवासी बसेवा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अवधेश पिछले तीन दिनों से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब किनारे शव लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top