बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगायें जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह के कुशल नेतृत्व में मु.अप.संख्या: 36/2026 धारा 303(2) BNS थाना हरैया जनपद बस्ती से संबंधित वांछित अभियुक्त रोहित पुत्र रामचंदर निवासी राजघाट, वार्ड नंबर 6, अंबेडकर नगर थाना हर्रैया जनपद बस्ती को आज तड़के सुबह 10.00 बजे मुखविरी सूचना के आधार पर खम्हरिया गंगाराम पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से उक्त अभियोग से संबंधित मोटरसाइकिल संख्या UP 45AJ-7398 सुपर स्प्लेंडर बरामद हुई। उल्लेखनीय की वादी मुकदमा सूर्य लाल मौर्य पुत्र स्व. राम अंजोर निवासी ग्राम नारीपुर मेहनाजपुर थाना सम्मनपुर जनपद अंबेडकर नगर हाल पता कस्बा हर्रैया जनपद बस्ती की मोटरसाइकिल दिनांक 11.02.2026 को कस्बा हर्रैया से चोरी हुई थी, जिसकी सूचना देते हुए दिनांक 12.02.2026 को थाना स्थानीय पर इनके द्वारा आकर इस मामले में अभियोग का पंजीकरण कराया गया।
इस घटना की छानबीन में सीसीटीवी फुटेज से अभियुक्त की पहचान की गई और उसे मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शातिर चोर है। इसके विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत हुए हैं। इस संबंध में विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त रोहित उपरोक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रोहित पुत्र रामचंदर निवासी राजघाट, वार्ड नंबर 6, अंबेडकर नगर थाना हर्रैया जनपद बस्ती
बरामदगी-
मोटरसाइकिल संख्या UP 45AJ-7398 सुपर स्प्लेंडर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. Cr No. 51/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना हर्रैया।
2. Cr No. 376/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना छावनी।
3. Cr No. 54/2022 धारा 323 392 411 आईपीसी थाना हर्रैया।
4. Cr No.101/2022 धारा 379 411 413 आईपीसी थाना पैकोलिया।
5. Cr No.144/2023 धारा 379 411 थाना छावनी।
6. Cr No. 351/2023 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना हर्रैया।
7. Cr No. 210/2024 धारा 305 317(2) 331(4) BNS थाना कप्तानगंज।
8. 36/2026 धारा 303(2) 317(2) BNS थाना हर्रैया।
पुलिस टीम-
1. उपनिरीक्षक जावेद खान थाना हर्रैया।
2. आरक्षी शिव यादव थाना हर्रैया।
3. आरक्षी धर्मेंद्र कुमार थाना हर्रैया।
4. आरक्षी बिंद्रेश साहनी थाना हर्रैया।

