सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sudhanshu Mishra
0


संवाददाता – प्रदीप शुक्ला

कलवारी(बस्ती)। लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार पोल में टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। बता दें कलवारी थाना क्षेत्र के लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर अमिलहा गांव के पास बस्ती की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार युवक सड़क किनारे लगे पोल से टकराने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने एम्बुलेंश की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवक की पहचान 18 वर्षीय मनीष यादव पुत्र फूर्तराम यादव निवासी मालपुर थाना कलवारी के रूप में हुई है।


  हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी युवक की जान


सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की लगातार मदद करने और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले रामजानकी मार्ग के देवदूत डॉ. प्रेम त्रिपाठी ने बताया कि यदि युवक ने हेलमेट पहना होता तो संभवतः उसकी जान बच सकती थी। दुर्घटना में युवक का जबड़ा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top