संविदाकर्मी लाइनमैनों ने समस्या को लेकर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ से किया भेंट

Sudhanshu Mishra
0

 





बस्ती। विद्युत विभाग द्वारा कथित रूप से मनमाने ढंग से जारी एलवाई के माध्यम से जनपद में कार्यरत संविदाकर्मी लाइनमैनों की संख्या 663 से घटाकर 514 किए जाने के निर्णय से आहत सैकड़ों संविदाकर्मी लाइनमैन वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ से मिले।

इस दौरान निविदा संविदाकर्मी संगठन के पूर्वांचल अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि वर्ष 2022, 2023, 2024 एवं 2025 में चयनित लगभग डेढ़ सौ लाइनमैनों के समक्ष रोजगार संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि इस प्रकार मनमाने ढंग से संख्या घटाई जाती रही तो भविष्य में अन्य संविदाकर्मियों की नौकरी भी असुरक्षित हो सकती है। इस संबंध में विभागीय उच्चाधिकारियों से वार्ता के बावजूद समाधान नहीं निकल सका है।

भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि लगातार बढ़ती विद्युत कनेक्शन संख्या के बीच कर्मचारियों की संख्या कम किया जाना तर्कसंगत प्रतीत नहीं होता। उन्होंने एलवाई जारी करने की प्रक्रिया में संभावित विसंगतियों की जांच की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री पाण्डेय ने आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही जिलाधिकारी से भेंट कर प्रकरण को गंभीरता से उठाएंगे तथा शासन स्तर पर पत्र लिखकर संविदाकर्मी लाइनमैनों के हित में न्यायोचित समाधान सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर मंगेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शकील अहमद, शुभम कुमार सहित बड़ी संख्या में संविदाकर्मी लाइनमैन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top