प्रयागराज में IAS के किराये के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस रेड में सनसनीखेज का खुलासा

Sudhanshu Mishra
0


यूपी। प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला IAS अधिकारी के किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह मामला शहर के पुराने और घनी आबादी वाले #कीडगंज इलाके का है। पड़ोसियों की शिकायत और मुखबिर की पुख्ता सूचना पर पुलिस ने देर रात छापा मारकर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया।


पुलिस रेड के दौरान मकान के चार अलग-अलग कमरों में चार लड़के और चार लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से दलाल सर्वेश दुबे को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस पूरे रैकेट का संचालन कर रहा था। पुलिस के अनुसार सर्वेश ग्राहकों से लड़कियों की सौदेबाजी करता था, डील तय करता था और मकान के बाहर निगरानी रखता था, ताकि किसी को शक न हो।



जांच में सामने आया है कि आरोपी सर्वेश दुबे ने यह मकान 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर लिया था। पकड़ी गई लड़कियां पश्चिम बंगाल, वाराणसी और प्रयागराज की रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि लड़के प्रयागराज के ही निवासी हैं। पुलिस ने सभी आठों युवक-युवतियों और दलाल के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पड़ोसियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मकान में संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई थीं। हर दिन नए-नए लड़के और लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था। इसी के चलते लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top