बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेस -5.0 के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती अभिनंदन सिंह द्वारा महिलाओं एवम बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत आज दिनांक 04/01/2026 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह की कुशल निर्देशन व पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्येंद्र यादव , म0 का 0 गायत्री प्रजापति म o का o कामना सभी अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा ग्राम पंचायत प्रताप गढ़ * में उपस्थित होकर चौपाल में उपस्थित महिलाओं,बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा उच्च अधिकारी गण द्वारा मिशन शक्ति से संबंधित दिए गए आदेश व निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया , तथा सभी को शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर साइबर क्राइम होने पर *साइबर हेल्प नंबर *1930*
महिला संबंधी अपराध होने पर 1090 व 181 ,1076 , 112,एंबुलेंस सेवा 102 व 108 चाइल्ड केयर हेल्प लाइन नंबर 1098 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई तथा वहां उपस्थित महिलाओं कि समस्या को सुनकर उसका निराकरण किया गया।




















