विक्रमजोत सीएचसी में नए अधीक्षक की नियुक्ति : डॉ. अतुल सिंह को मिला प्रभार,फूल – माला पहनाकर किया गया स्वागत

Sudhanshu Mishra
0


 

बस्ती। विक्रमजोत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को डॉक्टर अतुल सिंह ने अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में डॉक्टर अविनाश सिंह, अमन सिंह, सिंटू सिंह सहित अस्पताल का अन्य मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहे। सभी ने नए अधीक्षक का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अस्पताल की व्यवस्थाएं और मजबूत होंगी।




डॉक्टर अतुल सिंह ने कहा कि वह मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं देने के लिए पूरी टीम के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने साफ-सफाई, समयबद्ध इलाज और दवाओं की उपलब्धता को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। डॉक्टर ने सभी से सहयोग की अपील की।

क्षेत्र के लोगों में भी इस नई नियुक्ति को लेकर उत्साह है। स्थानीय निवासी उम्मीद कर रहे हैं कि अब अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं में और सुधार होगा।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top