संवाददाता– प्रदीप शुक्ला
कप्तानगंज (बस्ती)। बस्ती जिले के नगर पंचायत कप्तानगंज में कार्यरत एक आउटसोर्सिंग कर्मी ने जातिवाद के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसे बिना किसी दोष के नौकरी से हटा दिया गया और पिछले 10 माह से वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया, जिससे उसका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।महेन्द्र तिवारी पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र तिवारी, निवासी ग्राम खदरा तिवारी, पोस्ट बैरागल, तहसील हरैया, जिला बस्ती, का चयन शासनादेश के तहत आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के अंतर्गत नगर पंचायत कप्तानगंज में सफाई नायक पद पर हुआ



















