थाना कलवारी, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में छिनैती के 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sudhanshu Mishra
0

 



संवाददाता – प्रदीप शुक्ला

कलवारी (बस्ती)। थाना कलवारी, एसओजी व सर्विलांस टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनरहा के पास हुई छिनैती की घटना में संलिप्त 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती के 400 रुपये, एक पिट्ठू बैग, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनरहा के पास हुई छिनैती के संबंध में थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 238/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान दिनांक 11 जनवरी 2026 को तुरकौलिया मोड़ (थाना कलवारी) से दो वांछित अभियुक्तों अभिषेक पाठक पुत्र रमई उर्फ राम बहादुर पाठक, निवासी रौहलिया, थाना नगर, जनपद बस्ती व सुरेन्द्र पाण्डेय पुत्र सतीश चन्द्र पाण्डेय, निवासी संडवलिया, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामले से जुड़े एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


वादी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार दिनांक 24.12.2025 को समय करीब शाम 7:30 बजे, बस्ती से मोबाइल दुकान का सामान लेकर घर लौटते समय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनरहा, कुदरहा के पास पीछे से आए अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने वादी का मोबाइल व बैग छीन लिया। बैग में बैंक पासबुक, एटीएम व क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड तथा मोबाइल रिपेयरिंग का सामान था। सूचना के आधार पर थाना कलवारी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने एक अन्य साथी कमलेश चौधरी पुत्र बाबूराम चौधरी, निवासी मझौवा, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती के साथ मिलकर अपाची मोटरसाइकिल से वारदात को अंजाम दिए थे। अभियुक्तों ने बताया कि छीने गए बैग के कागजात रास्ते में फेंक दिए गए थे, जबकि मोबाइल और बैग उनके पास से बरामद हुआ। चेकिंग के डर से वे रास्ता बदलकर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :–

इस सफल कार्यवाही में थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी एसओजी विकास यादव, प्रभारी चौकी गायघाट उ0नि0 राकेश कुमार मिश्र, हे0का0 रमेश कुमार, हे0का0 इरशाद खान, हे0का0 शिवम यादव, हे0का0 अभय उपाध्याय, का0 चन्दन भारती (एसओजी), का0 देवेन्द्र निषाद, का0 श्याम सुन्दर, का0 कपिश राय तथा हे0का0 सतेंद्र (सर्विलांस सेल) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top