सरकार की नीतियों से आम जन खुशहाल - अजीत

Sudhanshu Mishra
0

 


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से आम जन खुशहाल है, देश चौतरफा उन्नति कर रहा है, नीतियों से जहाँ किसान, मजदूर, नौजवान उन्नति कर रहे है,वही विपक्ष मुद्दा विहिन हो गया है। 

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मिडिया प्रभारी अजीत शुक्ला ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कही,श्री शुक्ल ने कहा की केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान योजना जब से लागू की है तब से किसानों की हालत सुधरती जा रही है, किसान देश का अन्नदाता है, जब वह ख़ुश रहता है तो सरकार बदल देता है, राहुल गाँधी को देश की जनता नकार चुकी है, देश में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है,प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की अगुवाई में क़ानून का राज्य क़ायम है।

शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था मे अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहा है, पहले की सरकारों में खाद बीज के लिए किसानों पर लाठी चार्ज की जाती थी,अब किसानों को खाद बीज के लिए लाइन नहीं लगाना पड़ रहा है,मजदूरों के लिए भी कई प्रकार की कल्याण कारी योजनाए संचालित की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top