बस्ती पुलिस में चटक हुआ जातिवाद का रंग

Sudhanshu Mishra
0

 



बस्ती। प्रदेश सरकार के मुखिया पर समय समय पर एक जाति के प्रति झुकाव का आरोप लगता रहता है, लगे भी क्यों ना, जब सबकुछ आखों के सामने दिखाई दे रहा है।

बस्ती जनपद के पुलिस कप्तान अभिनन्दन की कृपा एक जाति विशेष पर बरस रही है,बानगी के तौर पर थानेदारों की पोस्टिंग पर एक नजर डालने की जरूरत है मुंडेरवा थाना के प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप सिंह है, कलवारी के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक गजेंद्र सिंह, परशुराम पुर थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक भानुप्रताप सिंह है, हर्रेया के थानाध्यक्ष निरीक्षक तहसीलदार सिंह,वाल्टर गंज थानाध्यक्ष,निरीक्षक जय वर्धन सिंह है,दुबोलिया के थानाध्यक्ष उप निरीक्षक शशांक सिंह है,महिला थाना डॉ शालिनी सिंह को मिलाकर देखा जाय तो कुल सोलह थानो में सात थानो के प्रभारी ठाकुर जाति के है,इसे कुछ लोग कप्तान का जाति प्रेम कह रहे है तो कुछ लोग मिस मैंनेजमेंट कह रहे है। लोगों का कहना है की इन थानो के इंचार्ज योग्य कम टिटीएम में माहिर माने जाते है,इस बात को लेकर जनप्रतिनिधि से लगायत मिडिया कर्मी भी चुप मार के बैठे है सब की एक ही राग सैयां भये कोतवाल अब डर काहे का।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top