BASTI : सड़क हादसे में घायल दंपति को हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा ने पहुंचाया अस्पताल

Sudhanshu Mishra
0

सड़क हादसे में घायल दंपति को  हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा ने पहुंचाया अस्पताल 





कप्तानगंज बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह रिश्तेदारी से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार दंपति अज्ञात पिकअप की ठोकर से घायल हो गए जिन्हें हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा ने अपने निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग भी पहुंचे।

घटना हरैया थाना क्षेत्र में फोरलेन पर सुबह 8:30 बजे की है बताया जाता है थाना क्षेत्र के झलियहवा बिहरा के पास हरैया से बस्ती की तरफ जा रहे मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हो गए।सड़क हादसे की सूचना पर हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा पहुंचे और निजी वाहन से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। परिवार के लोगों ने प्रमोद ओझा को आभार व्यक्त किया। पमोटरसाइकिल भी परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल के लिए भेजा गया। घायलों की पहचान ज्ञान देवी 49 पत्नी लल्लन प्रसाद व  

लल्लन प्रसाद 52 पुत्र श्री राम निवासी खोभा थाना कप्तानगंज जिला बस्ती के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक हरैया तहसीलदार सिंह ने बताया कि घायलों को हाइवे देवदूत प्रमोद ओझा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top