BASTI : कंपनी बाग चौराहे पर मूर्ति विसर्जन जुलूस में विवाद, पुलिस का लाठीचार्ज।

Sudhanshu Mishra
0

बस्ती कंपनी बाग चौराहे पर मूर्ति विसर्जन जुलूस में विवाद, पुलिस का लाठीचार्ज।





बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के कंपनी बाग चौराहे पर मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच कहां से होकर झांकी निकाली जाए, इसे लेकर हुए विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया। हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्रद्धालुओं के दो समूहों में झांकी की दिशा को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई। इसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। इस कार्रवाई के दौरान दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा, लेकिन प्रशासन और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति को शांत किया गया।




Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top