BASTI : ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा।
बस्ती। सदर ब्लाक के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र माई भारत द्वारा दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता जिला युवा अधिकारी श्री अनुराग यादव के निर्देशानुसार श्री देशराज नारंग इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ मुख्य अतिथि जेई गुलाब चंद्र चौधरी साहब ने खेल का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर प्रारंभ किया और खेल के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास के साथ-साथ तन मन दोनों स्वस्थ होता है। खेल में किसी की हार जीत नहीं होती बल्कि हारने वाला सीखता है और जीतने वाला आगे बढ़ता है मेजर चंद्रभूषण, विनोद कुमार मोदनवाल, आदि ने संबोधित किया यहां बालिका वर्ग खो खो में सावित्री विजेता रही वही समा खातून की टीम उपविजेता रही बैडमिंटन में सानिया प्रथम स्थान मुस्कान द्वितीय एवं अनु तृतीय स्थान प्राप्त की 100 मीटर दौड़ में नंदनी प्रथम, शारदा द्वितीय, सावित्री तृतीय स्थान प्राप्त की बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में आलोक प्रथम ,शिवसागर द्वितीय, आदर्श तृतीय स्थान पर रहे वॉलीबॉल में नंदपुर की टीम विजेता और श्रीपालपुर टीएम उप विजेता रही जंप में भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया मौके पर योगाचार्य परवेज़ आलम मंसूरी ने संचालन का काम बखूबी निभाया श्री ओम प्रकाश मिश्रा ने संबोधित करते हुए समापन की घोषणा की मौके पर अनिल कुमार, मोहन त्रिपाठी, रमेश चंद तिवारी ,पंकज कुमार, विनोद कुमार, चंद्र भूषण आदि लोग मौजूद रहे।



















