इंडियन पब्लिक स्कूल में मनायी गई गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती।

Sudhanshu Mishra
0

BASTI : इंडियन पब्लिक स्कूल में मनायी गई गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती।



बस्ती।  इंडियन पब्लिक स्कूल  बस्ती के प्रांगण में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर प्रधानाचार्य  आर के उस्मानी द्वारा झंडा रोहण  किया गया । उन्होंने इस अवसर पर बताया कि एक ऐसे नेता जिनके अहिंसा और सविनय अवज्ञा के दर्शन में न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित किया । शांति, न्याय और सम्मान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता में उन्हें मानवता का प्रतीक बना दिया इन्हीं शब्दों को दोहराते हुए प्रधानाचार्य जी ने यह भी याद दिलाया कि संयुक्त राष्ट्र में ही 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में बनाने की घोषणा की है। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में प्रेम कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय कृपा शंकर भट्ट, एवं सौरभ  श्रीवास्तव आदि लोग विद्यालय में मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top