BASTI : सेवा पखवाड़ा के समापन दिवस एवं महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर हर्रैया में चला स्वच्छता अभियान।
(हर्रैया) बस्ती।
सेवा पखवाड़ा के समापन दिवस एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में हर्रैया स्थित पावन थान्हेश्वर मंदिर परिसर में भव्य स्वच्छता अभियान चलाया।
श्री पाण्डेय ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि –
"स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि भारत को स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया जाए। हमें व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाना है।"
उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा मंत्र माना था और लालबहादुर शास्त्री जी ने अपने सादगीपूर्ण जीवन और कर्मठता से यह संदेश दिया कि त्याग और ईमानदारी से ही राष्ट्र प्रगति करता है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव चरण जयसवाल, मंडल महामंत्री शक्तीदीप पाठक, विमलेंद्र सिंह, धर्मध्वज सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रज्जू सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
पूरे कार्यक्रम में मंदिर प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर प्लास्टिक मुक्त वातावरण का आह्वान किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु समाज को लगातार प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित में सेवा भाव से जुड़े रहने और स्वच्छता को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का संकल्प दोहराया।



















