युवा संवाद का हुआ आयोजन।
युवा संवाद
कल ब्रह्मदेव बाबा जी के स्थान पर परखत्ती घाट अजगरा में युवा समाजसेवी बृजेश तिवारी के द्वारा युवा संवाद का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बस्ती जिले के सबसे बड़े व्यावसायिक चेहरों में से एक, सिद्धार्थ ग्रुप के मालिक श्री सिद्धार्थ शंकर मिश्रा जी ने क्षेत्र के तमाम युवाओं से व्यापारिक, रोजगार एवं राजनीतिक विषय पर संवाद स्थापित किया। आयोजन में मुख्य रूप से सत्यव्रत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य बलवंत लारा, प्रदीप शुक्ला, अनूप तिवारी, उमेश तिवारी, उमेश कुमार, राहुल पाठक, युवा नेता अमरीश त्रिपाठी, ग्राम प्रधान मनोज त्रिपाठी, शरद, अजय दुबे, पंकज चौबे के साथ अनेकों युवा मौजूद रहे।



















