BASTI : रेडिएंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत,परिजनों ने काटा हंगामा।

Sudhanshu Mishra
0

रेडिएंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में चिकित्सक की लापरवाही से महिला की मौत,परिजनों ने काटा हंगामा।





बस्ती। रेडिएंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत का परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप। बताते चले कि पिछले चार माह के भीतर करीब एक दर्जन लोगो की मौत निजी अस्पतालों के गैर जिम्मेदार चिकित्सको द्वारा मरीजो के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का मामला सामने आया है। दर्जनों अस्पताल मानक विहीन होने के बाद भी धड़ल्ले से स्वास्थ्य सेवा के नाम पर लूट रहे है। लेकिन इनके विरुद्ध स्वास्थ्य महकमा कोई कठोर कार्यवाही नही करता। महज दिखवे के लिए किसी का ओपीडी सीज होता है तो किसी का वार्ड उसके बाद फिर खेल शुरू होता है जांच का जिसमे कुछ समय बाद सुविधा शुल्क लेकर उन्हें स्वेतपत्र जारी कर दिया जाता है।

यदि स्वास्थ्य महकमा एवं जिला प्रशासन अपने लचर रवैये से बाहर नही आएगा तो गलत इलाज से मरीजो को अपने जान से हाथ धोना ही पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top