नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद रेप करने के आरोपित को पुलिस टीम किया गिरफ्तार

Sudhanshu Mishra
0

LUCKNOW : नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के बाद  रेप करने के आरोपित को पुलिस टीम किया गिरफ्तार।




 संवाददाता लखनऊ। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जानकीपुरम थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी पुलिस ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी मदन राजपूत को किया गिरफ्तार।


पीड़िता के पिता की तहरीर पर जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में दुष्कर्म की धाराएं और पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी गईं।


आरोपी को इंस्पेक्टर विनोद तिवारी के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र पटेल व पुलिस टीम ने धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद सारी प्रक्रियागत कार्रवाई करने के बाद अभियुक्त को भेजा जेल। 


Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top