BASTI : बहादुरपुर में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल,रीना उपाध्याय ने शुरू किया "युग प्रेरणा कैंटीन"।
संवाददाता – रामप्रीत वरुण।
बहादुरपुर, बस्ती। विकास क्षेत्र बहादुरपुर के हथिया उपाध्याय में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा रीना उपाधयाय ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर के परिसर में युग प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया। कैंटीन का उद्घाटन मुख्यतिथि खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद ने फीता काटकर किया।
इस दौरान बीडीओ ने कहा कि शासन स्तर से लगातार महिला सशक्तिकरण को लेकर नित नए प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई प्रकार की जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस कैंटीन के खुलने से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। कैंटीन से जुड़ी महिलाएं आत्मनिर्भर बन अब अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेंगी। वहीं इस कैंटीन के खुलने से पीएचसी परिसर में आने वाले मरीजों, तीमारदारों व कर्मचारियों को परिसर के अंदर ही कम पैसे में भोजन व जलपान आदि की व्यवस्था मिल सकेगी।
इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पवन वर्मा, एडीओ समाज कल्याण सुरेन्द्र नाथ चौधरी, रुस्तम कुमार, अवनीश मिश्र, मधुरेश कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

