BASTI : कुसौरा बाजार में मिशन शक्ति अभियान के तहत कलवारी पुलिस ने किया पैदल गश्त, 20 व्यक्तियों की हुई चेकिंग।
संवाददाता – रामप्रीत वरुण।
कलवारी, बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के निर्देश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जिले में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को थाना कलवारी पुलिस ने कुसौरा बाजार और कलवारी चौराहे पर सायंकालीन पैदल गश्त व एंटी रोमियो चेकिंग अभियान चलाया।
क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी व थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दुर्गा प्रतिमा पंडालों का भौतिक निरीक्षण कर आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान कुल 20 व्यक्तियों को चेक किया गया, जिनमें से 05 से माफीनामा भरवाकर हिदायत देकर छोड़ा गया और 01 व्यक्ति के विरुद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा।

