बस्ती : भानपुर बाजार में प्रति दिन लाखों रुपए का हो रहा अवैध गांजा का कारोबार।
युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाले गांजा कारोबारी पर क्या होगी कार्यवाही सवाल।
नाम न उजागर करने की शर्त पर गांजा कारोबारी ने बताया "थाने को 60 हज़ार"
गांजा कारोबारी ने यह भी कहा विना थाना मैनेज हुए नहीं विक सकता गांजा।
सोनहा थाना क्षेत्र बना गांजा मार्केट, आधा दर्जन से अधिक लगती हैं गांजा दुकानें।
नगर से कप्तानगंज, वाल्टरगंज से दुबौलिया तक हर चौराहे पर गांजा कारोबार।
महराजगंज चौकी से कुछ दूरी पर गांजा का हो रहा बड़ा कारोबार पुलिस चुप।
पुलिस और आबकारी की जेबें नोटों से हरी-भरी, कानून हो गया हरी पत्ती।
जनता कराह रही, सिस्टम मौज में यही “नशा मुक्त भारत” का असली मॉडल।
सवाल उठ रहा आखिर किसके आशीर्वाद से फल-फूल रहा गांजा साम्राज्य?
एंटी नारकोटिक्स, स्वाट, SOG थाना पुलिस की क्यों नहीं पड़ती गांजे पर नजर।
जिले में करोड़ों की कमाई का खेल, जिम्मेदारों की खामोशी सबसे बड़ा राज़।

