BASTI : त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस सतर्क, कोतवाली क्षेत्र में बाइक फ्लैग मार्च।

Sudhanshu Mishra
0

 त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर बस्ती पुलिस सतर्क, कोतवाली क्षेत्र में बाइक फ्लैग मार्च।

संवाददाता – रामप्रीत वरुण 

बस्ती। नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख पर्वों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम ने बाइक से फ्लैग मार्च निकालकर आमजन से संवाद स्थापित किया।




बाइक फ्लैग मार्च के दौरान लोगों में सुरक्षा, शांति और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का एहसास कराया गया। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


उन्होंने आमजन से अपील की कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top