Ayodhya: अयोध्या में पुलिस और सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे दुर्गा पंडाल।

Sudhanshu Mishra
0

Ayodhya: अयोध्या में पुलिस और सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे दुर्गा पंडाल।



अयोध्या। शारदीय नवरात्र का सोमवार से आगाज हो रहा है। इसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत खाका तैयार किया है। सभी दुर्गा पंडालों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश हैं। निगरानी के लिए एक-एक कांस्टेबल को जिम्में सौंपा गया है। किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।


शहरी इलाकों में लगभग 200 सें अधिक  स्थानों पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित होंगी। इसके अलावा देवी मंदिरों पर भी भीड़ उमड़ने की अधिक संभावना है। इसको लेकर एसएसपी ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के दिशा निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवान संपूर्ण क्षेत्र में मुस्तैद किए जा रहे हैं। देवी मंदिरों व आवागमन के अन्य मार्गों पर पुलिस तैनात रहेगी। यहां पुलिसकर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगेगी।


एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों की एक-एक टीम लगेगी। जबकि, छोटे स्थानों पर चार-पांच का समूह बनाकर निगरानी की जिम्मेदारी दी जाएगी। हर प्रतिमा स्थल पर एक-एक कांस्टेबल को नोडल बनाया गया है। संबंधित चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी लगातार नजर रखेंगे। दुर्गा पंडालों में लगे सीसीटीवी के अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों और ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। आयोजकों को रात में अपने दो-दो स्वयंसेवक रखने को कहा गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top