एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा : युवती की मौत, भाई गंभीर घायल

Sudhanshu Mishra
0

 



अयोध्या/परशुरामपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर के सामने एनएच-27 पर शनिवार शाम करीब 6 बजे दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या यूपी43 बीई 0318 (स्प्लेंडर प्लस) पर सवार अभिषेक सिंह (24 वर्ष) पुत्र चंद्रभान सिंह अपनी बहन लक्ष्मी (25 वर्ष) पुत्री चंद्रभान सिंह के साथ बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तत्काल एम्बुलेंस 108 की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए दर्शननगर, अयोध्या भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अभिषेक सिंह का इलाज जारी है।पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top