काल बनकर दौड़ा ट्रक : 19 वर्षीय रवि की मौके पर मौत, क्षेत्र में छाया मातम

Sudhanshu Mishra
0




बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अमोलीपुर बाजार के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मई 2026 को सुबह करीब 10 बजे ट्रक संख्या UP42CT8775 अमोलीपुर बाजार स्थित बेलवरिया गांव के पास अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे मौजूद एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रवि (19 वर्ष) पुत्र कनिकराम, निवासी ग्राम घूरनपुर, थाना परशुरामपुर, जनपद बस्ती गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना प्राप्त होते ही थाना परशुरामपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और मामले की जांच की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top