बजाज फाइनेंस कम्पनी के नाम पर ठगी करने वाले अपराधियों को साइबर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार त्रिपाठी व साइबर स्वाट प्रभारी उ०नि० रितेश सिंह ने किया गिरफ्तार

Sudhanshu Mishra
0

  


संवाददाता – अशोक मिश्र 

बस्ती। साइबर स्वाट टीम व साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा बजाज फिनसर्व व धनी लोन मुद्रा योजना नाम पर और सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने वाले अंतर्राजीय 04 नफर अभियुक्तो को 09 अदद मोबाइल (07 अदद एन्ड्रायड मोबाइल,01 अदद आईफोन व 01 अदद कीपैड मोबाइल), 15 अदद एटीएम कार्ड,08 अदद मोबाइल सिम कार्ड व 03 अदद बजाज फिनसर्व के फर्जी आईकार्ड  के व भारी मात्रा में फर्जी बैंक खातों की डिटेल्स और भारी मात्रा में डेबिट कार्ड/सिम कार्ड  के साथ प्रत्येक 10,000 रूपया के ईनामिया (कुल 40,000 रू0) को गिरफ्तार किया गया-


 पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए  जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कान्त के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी व तेज तर्रार साइबर स्वाट प्रभारी उ०नि० रितेश सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर स्वाट टीम और साइबर थाना पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए थाना सोनहा पर दिनांक-27/11/2025 में पंजीकृत मु0अ0स0-285/2025 धारा 3(5),318(4),319(2),111,351(3) BNS व 66D IT ACT थाना सोनहा जनपद बस्ती 1.सतीस उर्फ सचिन महतो पुत्र स्व0 सिद्धेश्वर प्रसाद नि0 सेरपुर थाना बरडीघा जनपद सेखपुरा बिहार हालपता मुहल्ला खोरीकला थाना तावडू जनपद नूह मेवात हरियाणा उम्र 45 वर्ष, 2.शिवम पाण्डेय उर्फ बाबा पुत्र प्रमोद पाण्डेय निवासी बेलधर थाना वार्सलीगंज जनपद नवादा बिहार उम्र 26 वर्ष, 3.राजा राम कुमार पुत्र विपिन सिंह निवासी बेलधर थाना वार्सलीगंज जनपद नवादा बिहार उम्र 24 वर्ष 4.शिवम कुमार पुत्र जनार्दन सिंह बेलधर थाना वार्सलीगंज जनपद नवादा बिहार उम्र 20 वर्ष  को गिरफ्तार किया है, जिनके द्वारा भोले-भाले और गरीब लोगों को बजाज फिनसर्व (BAJAJ FINSERV) से सस्ता लोन दिलाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके नाम पर 'म्यूल बैंक खाते' खुलवाकर करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन करते थे । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 336((3)/338,340(2) बीएनएस की बढ़ोतरी किया गया तथा अग्रिम विवेचना धारा मु0अ0स0-285/2025 धारा 3(5),318(4),319(2),111,351(3),336(3),338,340(2) BNS व 66D IT ACT में किया जाएगा । बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय रवाना किया गया ।

अपराध का तरीका (Modus Operandi): पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा यह भी बताया गया कि साहब हम लोग भिन्न भिन्न प्रदेशो में गरीब व असहाय लोगो का बैंक खाता सरकारी योजनाओ के नाम पर खुलवाते है व उनका नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग,ATM कार्ड अपने पास रख कर हम लोग  फेसबुक/सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भिन्न लोन देने वाले फिनटेक कंपनियों का ऐड चलाते है जिसको देखकर जिनको लोन चाहिए होता है वो हम लोगो द्वारा दिए गए नंबर पर संपर्क करते है उसके बाद हम लोग प्रोसेसिंग/इंस्युरेन्स फीस के नाम पर लाखो की ठगी करते है जब इन सब से BAJAJ FINSERV के फर्जी नाम पता वाले आई कार्ड के सम्बन्ध में पूछा गया तो ये सब बताये कि भोले भाले लोगो को भरोसे दिलाने के लिए इसका प्रयोग करते है साहब हम सब साइबर फ्राड का काम करते है बस्ती जिले मे सोनहा तथा आस पास के क्षेत्रो में हम लोग सरकारी योजना के नाम पर लाभ दिलाने के नाम पर गरीब लोगों का खाता खोलवाये थे। तथा एटीएम व पास बुक अपने पास हम लोग रख लेते है जिसको बाद में हम लोग म्यूल खाता के रूप में इस्तेमाल करते है। 


                       बरामदगी का विवरण:–

(A)- 09 अदद मोबाइल (07 अदद एन्ड्रायड मोबाइल ,01 अदद आईफोन व 01 अदद कीपैड मोबाइल),

(B)- 15 अदद एटीएम कार्ड

(C)- 08 अदद मोबाइल सिम कार्ड

(D)- 03 अदद फर्जी आई कार्ड  (BAJAJ FINSERV का आईकार्ड)

(E)- मोबाइल की फोटो गैलरी भारी मात्रा में भिन्न भिन्न बैंको  के एटीएम/खाता की डिटेल्स

 

                गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:– 

1.सतीस उर्फ सचिन महतो पुत्र स्व0 सिद्धेश्वर प्रसाद नि0 सेरपुर थाना बरडीघा जनपद सेखपुरा बिहार 

हालपता मुहल्ला खोरीकला थाना तावडू जनपद नूह मेवात हरियाणा उम्र 45 वर्ष

2.शिवम पाण्डेय उर्फ बाबा पुत्र प्रमोद पाण्डेय ग्राम बेलधर थाना वार्सलीगंज जनपद नवादा बिहार उम्र 26 वर्ष  

3.राजा राम कुमार पुत्र विपिन सिंह निवासी बेलधर थाना वार्सलीगंज जनपद नवादा बिहार उम्र 24 वर्ष

4. शिवम कुमार पुत्र जनार्दन सिंह बेलधर थाना वार्सलीगंज जनपद नवादा बिहार उम्र 20 वर्ष

 

                  गिफ्तारी का स्थान व समय:–

स्थान :– फोर लेन एनएच-28 पर टेमा रहमत से लगभग 100 मीटर बस्ती।

 समय :– 07:00 बजे / दिनांक :– 01/03/2026

  

               गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम :–

1. प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार त्रिपाठी साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती

2.प्रभारी साइबर स्वाट उ०नि० रितेश सिंह जनपद बस्ती

3.निरीक्षक भगवान सिंह साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती

4. हे०का० अंगद मौर्या, का० अरूण यादव ,का० दीपक राय, का० हरिओम साइबर स्वाट टीम बस्ती

5.हे०का० ऋषिवेद तिवारी, हे०का० पवन कुमार यादव साइबर क्राइम थाना जनपद बस्ती

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top